शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी से प्राईवेट बैंक के कर्मियों ने की अभ्रदता और धमकाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अंडरवर्ल्ड या गैंगस्टर्स की हफ्तावसूली तो आपने फिल्मों में खूब देखी होगी। लेकिन, कितना बुरा होगा जब छोटे से एक लोन को नहीं चुका पाने पर आपको गालियां, धमकियां, आपके दोस्तों और रिश्तेदारों को कॉल करने का मेंटल टॉर्चर झेलना पड़े और वो भी ऐसे वक्त में जब पूरा देश बंद हो, कारोबार बंद हो या लोगों की नौकरियां चली गईं हो। ये कोई कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। छोटे लोन देने वाली कंपनियों से लोगों को लॉकडाउन के दौरान लोन चुकाने के लिए कुछ इसी तरह से धमकाया जा रहा है। जिसका जीता-जागता उदाहरण बीते दिवस नैनीताल जनपद के हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यापारी के साथ वाक्या हुआ है। एक प्राईवेट बैंक के कर्मचारियों ने उक्त व्यापारी के प्रतिष्ठान में पहुंचकर उनसे गॉली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया। बात सिर्फ इतनी थी कि उक्त व्यापारी के खाते से मात्र इस माह की किस्त ईसीएस द्वारा नहीं कट पायी। तो उक्त प्राईवेट बैंक ने आरबीआई के नियमों को ताक में रखकर बीते दिवस अपने कर्मचारियों को व्यापारी के प्रतिष्ठान में भेज दिया और धमकाने के साथ-साथ उनके साथ अभ्रदता भी की। व्यापारी द्वारा इस घटना की मोबाइल पर वीडियो रिकार्डिंग भी की गयी है। जिसमें बैंक कर्मचारियों द्वारा व्यापारी से बैंक की किश्त जमा करने की बात की जा रही हैं, जिस पर व्यापारी द्वारा कहा गया कि एक साल में पहली बार भूलवश किश्त की ईसीएस नहीं जमा कर पाये हैं और कल तक आपकी किश्त जमा हो जायेगी। लेकिन बैंक कर्मचारी व्यापारी से अभ्रदता पर उतारू हो गये और गॉली-गलौज और धमकाते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल व्यापारी ने उक्त बैंक के खिलाफ भोटिया पड़ाव चौकी में तहरीर में दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440