पुनर्नवा महिला समिति ने समाज के लिए समर्पित 18 विभूतियों को किया ‘‘समर्पण सम्मान’’ से सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति के द्वारा समाज के लिए समर्पित 18 विभूतियों को समर्पण सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यअतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी, विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा सुमित्रा प्रसाद तथा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ललित जोशी के कर-कमलों से संयुक्त रूप से उक्त 18 विभूतियों को समर्पण सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी ने कहा कि हमारा समाज उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों से ही गतिमान होता है। समिति ने समाज में बेहतरीन कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि “समिति का सामाजिक कार्यों तथा हर वर्ष निर्धन परिवार की कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाने के क्षेत्र में किया गया कार्य अनुकरणीय है। उनका कहना था कि पुनर्नवा महिला समिति सेवा भाव से खामोशी के साथ बहुत सुंदर कार्य कर रही है जो प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा सुमित्रा प्रसाद तथा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ललित जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों का निरंतर सम्मान होना चाहिए। संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य ही सही मायनों में जीवन को उत्कृष्टता की ओर ले जाते हैं।
समिति की अध्यक्षा लता बोरा एवं प्रचार प्रसार सचिव सुश्री कल्पना रावत ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों, 18 विभूतियों के साथ समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए समिति के क्रिया-कलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर समिति की सचिव श्रीमती शान्ति जीना ने सफल संचालन कर समर्पण सम्मान समारोह में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती यशोदा रावत, उपसचिव राधा चौधरी, कोषाध्यक्ष सुरभि कालाकोटी व जानकी पोखरिया, मंजू बनकोटी, निर्मला बहुगुणा, प्रेमा वाल्दिया, किरन बिष्ट, तुलसी रावत, कुसुम बोरा, प्रेमा ब्रजवासी, अंजना बोरा आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से वन अनुसंधान केन्द्र के वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट, कुसुम दिगारी, उर्विशी बोरा, त्रिलोक बनौली, आशा शुक्ला, कनक चंद, डा0 नीरज वार्ष्णेय, तनुजा जोशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समर्पण सम्मान इन 18 विभूतियों को मिला:
पद्म श्री साहित्यकार एवं चित्रकार डॉ0 यशोधर मठपाल, राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक कौस्तुभ चन्द्र जोशी, वीर चक्र, सेना मैडल प्राप्त कर्नल मनोहर सिंह चौहान, नेत्र विशेषज्ञ डा0 जीएस तितियाल, क्रियाशाला को समर्पित बीएस नैनवाल, आश्रय सेवा समिति-वृद्धाश्रम संस्थापक प्रकाश चन्द्र डिमरी, कुमाऊंनी लोक गायक प्रहलाद सिंह मेहरा, एक दैनिक समाचार पत्र के बीआईओ नागेश दूबे, विशिष्ट पुलिस सेवा पदक प्राप्त काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक, संगीतकार डॉ0 हरीश चन्द्र जोशी, गौ सेवक चन्दू मेहता, समाज सेवक एवं उत्तराखण्ड गौरव सम्मान प्राप्त कौस्तुभ चन्दोला, सेवा संकल्प संस्था संस्थापक एडवोकेट शिव कुमार श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, समाज सेवक एवं एक समाज श्रेष्ठ समाज के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, समाजसेवक नरेन्द्र सिंह मेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह देऊपा, जन सेवक मनोज जोशी समर्पण सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान समिति ने इस वर्ष की तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित विद्या महतोलिया को भी सम्मानित किया।

ParvatiKirola
PriyaJewellers
PremJewellers
RadhikaJewellers
RaunakFastFood
ShantiJewellers
SidhhartJewellers
SwastikAutoDeals
SitaramGarments

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *