राजेश अग्रवाल बने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राजेश अग्रवाल को प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने महामंत्री प्रकाश मिश्रा की संस्तुति पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजेश अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष पर मनोनित किया। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए बताया कि संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। प्रान्तीय कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसमें सभी जिलों के वरिष्ठ एवं संघर्षशील व्यापारियों को शामिल किया जाएगा। ज्ञात हो कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर नवीन वर्मा एवं महामंत्री पद पर प्रकाश मिश्रा को निर्विरोध चुना गया था। उन्होंने प्रमाण पत्र मिलते ही संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपने कदम बढ़ा दिये और उन्होंने सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष पद पर राजेश अग्रवाल को मनोनीत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एनआईओएस और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बीच जल्द होगा एमओयू, शैक्षणिक सहयोग को मिलेगी नई दिशा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440