हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार ने रिटायर्ड बैंक कर्मी को मारी टक्कर, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में ऊंचा पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने रिटायर्ड बैंक कर्मी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मी महेंद्र पाल सिंह रावत ऊंचापुल में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनका एक पुत्र जर्मनी और दूसरा दिल्ली में नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार महेंद्र पाल सिंह रात को खाना खाने के बाद अपने पालतू कुत्ते के साथ ऊंचा पुल रामलीला मैदान के पास सड़क किनारे टहल रहा थें। तभी एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह कुछ दूर जाकर जमीन पर जा गिरे।

यह भी पढ़ें -   १९ फरवरी २०२५ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

आवाज सुनकर आसपास के लोग महेंद्र पाल सिंह रावत को उन्हें क्षेत्र के निजी अस्पताल ले गए। हालत ज्यादा गंभीर होने होने पर उन्हें नैनीताल रोड स्थित दूसरे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार होने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440