सौरभ भट्ट की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नगर निगम प्रशासन की शुद्धि-बुद्धि को किया सुंदरकांड पाठ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर की बदहाल सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर युवा व्यापारी सौरभ भट्ट की भूख हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। इधर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई ने नगर निगम प्रशासन की शुद्धि-बुद्धि तथा सौरभ भट्ट को उनके आंदोलन के लिये शक्ति प्रदान करने हेतु सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।

अनशन स्थल पर दिन में 12 बजे से रमेश पलड़िया की टीम के द्वारा सुँदर कांड पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में समर्थक लोग मौजूद रहे।
जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने कहा कि भूखहड़ताल के 30 घंटे बाद भी शासन प्रशासन द्वारा काई सुध नहीं ली गयी, जिससे लगता है कि निगम प्रशासन को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उनका कहना है कि जब तक नगर निगम प्रशासन बदहाल सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करवाने को लिखित रूप में नहीं देता है, उनका उक्त आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -   दुखद- उत्तराखण्डः खाई में गिरी बोलेरो, 8 की मौत, 2 का रेस्क्यू, सीएम धामी ने जताया शोक

आज समर्थन देने वालों में प्रदेश मंत्री हितेंद्र भसीन, रूपेंद्र नागर, महानगर संगठन मंत्री उपेंद्र कनवाल, गिरीश चंद्र पांडे, सुशील भट्ट, सुनील गुप्ता, आंनद सिंह अधिकारी, हरीश रावत, महेंद्र बिष्ट, विनय भट्ट, पूरन चंद, महिला व्यापार मंडल से विनीता शर्मा, सिद्धि सुयाल, सुरभि मेहरोत्रा, ऋतंभरा सोनी, स्नेहा शुक्ला, शांति जीना, गीता बिष्ट, सुप्रसिद्ध रंगकर्मी घनश्याम भट्ट, पवन वर्मा, शाहिल चौहान, प्रमोद आर्या, कमला तिवाड़ी, प्रदीप पोडियाल, कैलाश पलड़िया, सौरभ त्रिपाठी, धीरज सिंह बिष्ट आदि ने समर्थन दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440