चमोली व उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

खबर शेयर करें

समाचार सच,देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के लोग जब गहरी नींद में सो रहे थे। उस समय भूकंप के झटकों से धरती झूले की तरह हिलने लगी। भूकंप आने से डरे हुए स्थानीय लोग घरों से बाहर आ गये। फिलहाल जिले में भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार करीब रात एक बजे उत्तराखंड के चमोली और उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल का कहना है कि भूकंप का केंद्र उत्तराकाशी की सीमा से लगे चमोली जिले में था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गयी है। जिले में भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440