हल्द्वानी में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सैनिक ने थामा कांग्रेस का दामन, नेता प्रतिपक्ष ने दिलायी पार्टी की सदस्यता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व सैनिक व वरिष्ठ भाजपा नेता पूरन चन्द्र जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्हें नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस का दामन थामते हुए पूरन जोशी ने कहा कि भाजपा सिर्फ दिखावे और छलावे की राजनीति करती है। जन विकास और सामाजिक कार्यों से भाजपा का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। इसके विपरित कांग्रेस हमेशा से ही सर्व जन विकास के लिए काम करती आई है और हल्द्वानी में डॉ इंदिरा हृदयेश ने कांग्रेस की इन नीतियों को हर घर व गली-मोहल्ले तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की विकास विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर और कांग्रेस के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस शासनकाल में विकास कार्य से कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहता है। इस बात को जनता भली भांति समझती है। जिसके चलते लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल व एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर पूरन जोशी का स्वागत किया। कहा कि जोशी के राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440