ऊधमसिंह नगर में नाबालिग से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला! वीडियो बनाकर महीनों तक ब्लैकमेल, दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

अश्लील वीडियो सामने आने के बाद खुला राज, पुलिस ने पॉक्सो और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को भेजा जेल

समाचार सच, रुद्रपुर।
ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित परिवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ट्रक चालक हैं और अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। परिवार ने अपने मकान का एक कमरा किराये पर दिया हुआ था। आरोप है कि अक्टूबर 2025 में किरायेदार ने बहाने से किशोरी को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने इसी वीडियो के आधार पर किशोरी को लंबे समय तक कथित रूप से ब्लैकमेल किया। आरोप है कि बाद में उसने यह वीडियो अपने एक साथी को भी दिखाया, जिसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का यौन शोषण किया।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में बारिश का कहर! आदि कैलाश मार्ग पर बोल्डरों की बरसात, कुलागाड़ का बैली ब्रिज बहा; तीन घाटियों का संपर्क टूटा

घटना का खुलासा तब हुआ जब अश्लील वीडियो परिवार तक पहुंचा। इसके बाद 2 अगस्त को बाजपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है तथा मोबाइल फोन, वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है, ताकि सभी तथ्यों की पुष्टि हो सके।

पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए उसकी सुरक्षा और कानूनी अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440