टीवी शो महाभारत के शकुनी मामा गूफी पेंटल नहीं रहे, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, मुम्बई/नई दिल्ली (एजेन्सी)। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद दुखद समाचार आ रहा है। ‘महाभारत’ सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल (Goofy Pants) अब नहीं रहे। गूफी पेंटल लंबी बीमारी से ग्रसित थे। आज सुबह गूफी पेंटल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक्टर की मौत की खबर से टीवी और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।

एक्टर गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टर्स ने उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन आज सुबह मुंबई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। जानकारी के मुताबिक, एक्टर का अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद अंधेरी में होगा।

आपको बता दें कि गुफी पेंटल को लोग टीवी शो महाभारत के शकुनी मामा के तौर पर जानते हैं। उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। लेकिन गूफी पेंटल एक्टर बनने से पहले सेना में थे। पर उनके भाई अमरजीत पेंटल पहले से ही बॉलीवुड का हिस्सा थे। ऐसे में भाई को देखकर गूफी पेंटल भी मुंबई आ गए और एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें -   पत्नी के प्रेमी ने खोला राज तो पति बना निशाना, जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट

गूफी पेंटल ने महाभारत समेत कई टीवी शोज में काम किया था। अकबर बीरबल, सीआईडी और राधा कृष्णा जैसे तमाम शोज में वो नजर आए। लेकिन, गूफी को असली पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से मिली। महाभारत में शकुनी मामा का रोल निभाकर वो घर-घर में मशहूर हो गए थे। आज भी लोग उन्हें शकुनी मामा के नाम से जानते हैं। उनका किरदार ही उनकी पहचान बन गई थी।

यह भी पढ़ें -   दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर महेंद्र नागर ने दी बधाई

फिल्मों की बात करें तो गूफी पेंटल ने दावा, सुहाग, देश परदेस और घूम जैसी मूवीज में अपने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था। गूफी पेंटल ने टीवी और फिल्मों में काम करने के अलावा कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। उनका आखिरी शो स्टार प्लस पर जय कन्हैया लाल की था।
गूफी पेंटल के जाने से उनके तमाम चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है एक्टर तो इस दुनिया से चले गए, लेकिन फैंस की यादों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे। समाचार सच की टीम ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को दुख सहनें की शक्ति प्रदान के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।

Shakuni Mama Goofy Paintal of TV show Mahabharata is no more, died after a long illness

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440