शर्मशार : भतीजे ने शादी का झांसा देकर चाची के साथ किया दुराचार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने अपने भतीजे पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिक का बगीचा में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त है। माता-पिता के देहांत के बाद से वह मायके में रहकर भाई की देखरेख करती है। उसके चार बच्चे भी हैं। महिला का कहना है कि उसकी जेठानी के पुत्र नाजिम का उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि 20 अगस्त 2018 को नाजिम उसके घर आया और उससे शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिये। इस बीच जब उसने नाजिम से निकाह करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि 8 मार्च को नाजिम पुनः उसके घर आया और नैनीताल न्यायालय में जाकर निकाह करने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि इस रात भी घ्नाजिम ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिये। अगली सुबह नाजिम ने गवाह न मिलने की बात कहकर उसे टाल दिया। आरोप है कि इसके बाद से अब तक नाजिम उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। एसओ सुशील कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440