15 वर्ष तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस की सबसे कद्दावर नेताओं में शुमार रहीं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थीं और उल्टी की शिकायत के चलते शनिवार (20 जुलाई) की सुबह एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी ेके मुताबिक कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हो गई। कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की।

35 सालों से राजनीति में थीं, कई बड़े पदों पर रहींः शीला दीक्षित कांग्रेस के दिग्गज चेहरों में शुमार थीं। अपने करीब साढ़े तीन दशक के राजनीतिक जीवन में वे कई अहम पदों पर रहीं। वे तीन बार विधायक, तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री, केरल की राज्यपाल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहीं।

यह भी पढ़ें -   CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: डिजिलॉकर और UMANG पर उपलब्ध मार्कशीट

दिल्ली बीजेपी के बड़े चेहरों में शुमार रहे केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, ‘यह बेहद दुखद खबर है। मुझे बेहद तकलीफ है। हम उनके विपक्ष में रहे हैं। लेकिन मैं यह मानता हूं कि 15 साल उन्होंने दिल्ली के लिए अपना बहुमूल्य समय दिया। हाल ही में मेरी बेटी के विवाह पर भी वे आई थीं। मुझे अंदाजा नहीं था कि वे इतनी जल्दी इस तरह से चली जाएंगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440