वास्तु दोष हटाने के छोटे-छोटे उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। अगर घर से परेशानी जाने का नाम नहीं ले रहीं तो हो सकता है कि घर में वास्तु दोष हों। वास्तु के उपाय छोटे-छोटे उपाय बहुत कारगर सिद्ध होते हैं। ऐसे ही कुछ आसान से उपायों को आजमाकर जिंदगी को आसान बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
घर में तुलसी जी का पौधा अवश्य होना चाहिए। घर में सूर्य की पेंटिंग लगाने से नकारात्मकता दूर हो जाती है। घर में समृद्धि के लिए पहली रोटी गाय या किसी पशु-पक्षी के लिए अवश्य निकालें। रसोईघर में तवा ऐसी जगह रखें, जहां बाहर से आने वाले किसी की भी नजर उस पर न पड़े। तवा और कढ़ाई कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। कभी भी गर्म तवे के ऊपर पानी की बूंदें नहीं डालें। ऐसा करने से परेशानियां घेर सकती हैं। रात का खाना बनाने के बाद तवे को अच्छी तरह से साफ कर ही रखें। भोजन के बाद जूठी थाली लेकर अधिक देर तक न बैठें। न ही कभी जूठे बर्तन में हाथ धोएं। बच्चों को अगर डर लगता है तो उनके सिरहाने के नीचे काजल की डिब्बी रखें। पूजाघर में बांसुरी को अवश्य रखें। ऐसा करने से घर में खुशी-शांति बनी रहती है। घर में कभी भी चप्पलें या जूते इधर-उधर बिखरे न रहें। इससे कलह का वातावरण उत्पन्न होता है। किसी भी महत्पूर्ण कार्य से जाने पर घर से निकलने से पहले दही जरूर खाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 जुलाई 2026, बुधवारI जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440