सामाजिक संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज महाकाल के दीवाने सामाजिक संस्था एवं चैरिटी फ़ॉर ह्यूमन कॉज ग्रुप देहरादून के संयुक्त प्रयास से आम जनता को जागरूक करने के लिए होर्डिंग, स्लोगन पोस्टर द्वारा घंटाघर पर एक जागरूकता अभियान चलाया। जिसमे आम जनता को मुफ्त मास्क का वितरण किया गया।

इस अवसर पर आमजन से अपील की गई की मास्क लगाए एवं सोशल डिस्टेंस का पालन बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम मे राजपुर विधानसभा विधायक खजान दास ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर लोगो से अपील की हैं कि सोशल डिस्टेंस का पालन आवश्यक करे। महाकाल के अध्यक्ष रोशन राना ने बताया की संस्था आगे भी शहर के व्यस्तम इलाको में यह जागरूकता अभियान चलाएगी। संस्था ग्रुप से रोशन राना, अंकुर जैन, दीपक जेठी, हेमराज, विकास वर्मा (बजरंग दल), हर्ष सूरी, श्री राकेश आनंद, पुनीत जैन, अनुष्का राना, कृतिका राना, राहुल माटा इत्यादि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440