कुछ आसान उपायों को अपनाना चाहिए, जो आपको एक अच्छी नींद दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं

खबर शेयर करें

Some simple measures should be adopted, which can prove to be helpful in getting a good sleep.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अगर आपको चाय पीने का शौक है तो आप रात में कैमोमाइल चाय पीने पर विचार करें। कैमोमाइल चाय में मौजूद फ्लेवोनोइड्स आपको बेहतर नींद दिलाने में मदद करते हैं। ध्यान रखें कि आप सोने से पहले कैफीन युक्त चाय बिल्कुल भी ना लें।

अपने स्वास्थ्य का बेहतर तरीके से ख्याल रखने के लिए जरूरी है कि नींद पर भी उतना ही ध्यान दिया जाए। गुड क्वालिटी स्लीप आपको एनर्जेटिक फील करवाती है। साथ ही साथ, यह वेट लॉस करने में मददगार है। वास्तव में, अच्छी नींद आपकी ओवर ऑल हेल्थ को बेहतर बनाती है। लेकिन ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें रात में अच्छी नींद नहीं आती है। इसलिए वे अक्सर शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। अगर आपका नाम भी ऐसे ही लोगों की लिस्ट में शुमार है तो अब आपको कुछ आसान उपायों को अपनाना चाहिए। ऐसे कई घरेलू नुस्खे होते हैं, जो आपको एक अच्छी नींद दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं-

यह भी पढ़ें -   रुड़की में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दादी की मौत, पोता गंभीर घायल

पीएं गर्म दूध
अगर आप रात को एक अच्छी व क्वालिटी स्लीप लेना चाहते हैं तो सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीएं। गर्म दूध आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है। इससे आपको रात में अच्छी नींद मिलती है।

कैमोमाइल चाय का करें सेवन
अगर आपको चाय पीने का शौक है तो आप रात में कैमोमाइल चाय पीने पर विचार करें। कैमोमाइल चाय में मौजूद फ्लेवोनोइड्स आपको बेहतर नींद दिलाने में मदद करते हैं। ध्यान रखें कि आप सोने से पहले कैफीन युक्त चाय बिल्कुल भी ना लें।

दालचीनी
दालचीनी को एक मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह मसाला आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है। आप रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में दालचीनी पाउडर मिलाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   23 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मुलेठी
मुलेठी को एक औषधीय घटक के रूप में जाना जाता है जो अनिद्रा से निपटने में कारगर है। आप सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में मुलेठी की जड़ के पाउडर को मिक्स करके लें। यह आपको अच्छी नींद लेने में मदद करेगा।

स्लीप पैटर्न को बेहतर बनाएं
स्लीप पैटर्न को सुधारकर भी आप अपनी नींद को बेहतर बना सकती हैं। कोशिश करें कि आप हर रात एक निश्चित समय पर सोएं और उठें। इससे धीरे-धीरे आपको सोने का एक समय तय होता है और अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। साथ ही, सोने से पहले कंप्यूटर, टेलीविजन या मोबाइल से दूर रहने का प्रयास करें। (साभार: मिताली जैन)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440