बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सपा ने थाली व ताली बजा कर किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर रविवार को बुद्ध पार्क में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाली-ताली बजाकर प्रदर्शन किया और धरना देकर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।
प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पार्टी के हल्द्वानी विधानसभा अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय से लेकर अन्य जगहों पर आम लोगों को सही उपचार तक नहीं मिल पा रहा। अस्पतालों में लोगों का सही से इलाज तक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि क्वारंटाइन सेंटरों में मरीजों को खराब खाना परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को राज्य की जनता के दर्द से इन्हें कोई मतलब नहीं है।
धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि अगर शीघ्र ही राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार ने कोई ठोस कदम ना उठाया तो सपा अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने को मजबूर होगी।
प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से बबली वर्मा, दिलशाद अंसारी सहित आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440