डीपीएस हल्द्वानी में स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिए स्वस्थ जीवन के मंत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय अस्पताल हल्द्वानी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवाकर और राजकीय अस्पताल रुद्रपुर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुपांशी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराना था। दोनों विशेषज्ञों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता और हेल्दी लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर सरल और प्रभावशाली ढंग से जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी समझाया कि आज के डिजिटल युग में किस प्रकार तनाव, असंतुलित दिनचर्या और जंक फूड जैसे कारक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं, और इनसे बचाव के उपाय क्या हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   17 जुलाई तक नहीं मिलेगी राहत! उत्तराखंड में 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों पर सबसे बड़ा खतरा

सत्र के दौरान बच्चों ने डॉक्टरों से खुलकर सवाल पूछे और डॉक्टरों ने उनकी जिज्ञासाओं का सहजता से समाधान किया। संवादात्मक शैली में हुए इस सत्र ने विद्यार्थियों को न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, होमस्टे मैनेजर बनकर रोजगार और स्वरोजगार का मिलेगा रास्ता

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना शाही ने दोनों चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब विद्यार्थी कम उम्र से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग होते हैं, तो वे न केवल स्वयं के लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण बनते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को अत्यंत सफल और उपयोगी बताया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440