समाचार सच, हल्द्वानी। आईपीएल के चलते नगर में सट्टे का कारोबार चरम पर है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को लाखों की नगदी बरामद की गई है। सभी को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। आईपीएल सीजन में जहां लोग मैचों का आनंद ले रहे हैं। वहीं सट्टेबाजों की सक्रियता भी काफी बढ़ गई है। सट्टेबाज मैचों में टीमों की हार-जीत व खिलाड़ियों के रन बनाने व विकेट लेने पर मोटी रकम लगा रहे हैं। बढ़ते सट्टा कारोबार को देखते हुए पुलिस ने भी अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में पुलिस ने पांच सटोरियों को दबोच लिया। भोटिया पड़ाव पुलिस के अनुसार मुखबिर से सट्टा लगाने की सूचना मिलने पर तिकोनिया घ्में एक चिकन शॉप में छापा मारा गया। जहां दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गये। दोनों ने ऑन लाइन सट्टा लगाने की बात कबूली। पुलिस को दोनों ने अपने नाम जवाहर सिंह नेगी पुत्र स्व. हरक सिंह नेगी निवासी मल्ला गोरखपुर तिकोनिया व हाल निवासी नेगी चिकन तिकोनिया और दीपक जैसवाल पुत्र सुरेन्द्र जैसवाल निवासी जवाहर नगर टनकपुर रोड बताये। इनमें से जवाहर के पास से 1 लाख 27 हजार पांच सौ रूपये तो दूसरे के पास से दो हजार की नगदी बरामद हुई। जवाहर ने पुलिस को बताया कि वह आईपीएल मैचों में ऑन लाइन सट्टा लगाने के कारोबार को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने जब चिघ्कन शॉप का लॉकर खुलवाया तो उसमें से 2,22,500 रूपये और मिले। इसके अलावा राजपुरा चौकी पुलिस ने भी सट्टे की खाईबाड़ी करते कमल किशोर पुत्र सुरेश मोर्य निवासी ग्राम मेमौर थाना भोजीपुरा जिला बरेली व हाल निवासी राजपुरा को कुष्ठ आश्रम के पास से दबोच लिया। इसके पास से भी पुलिस को 1010 रुपए की नगदी बरामद हुई। वहीं काठगोदाम थाना पुलिस ने सट्टा लगा रहे शावेज अली पुत्र शौकत अली निवासी नई बस्ती काठगोदाम को रोडवेज डिपो के पास से 1560 रुपए की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इधर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने भी सटोरियों के खिलाफ अभियान जारी रखा। यहां पुलिस ने लाइन नंबर 17 में अखलाक पुत्र अल्ताफ निवासी इन्द्रानगर को 4545 रुपए की नगदी, मोबाइल फोन, सट्टा पर्ची के साथ दबोच लिया। एसओ सुशील कुमार के अनुसार पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी तीन बार जेल की हवा खा चुका है। अपराधिक इतिहास देखते हुए उसे गुंडा एक्ट में निरूद्घ करने की तैयारी की जा रही है। बहरहाल पुलिस ने पांचों सटोरियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


