समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे सटोरिये के साथ ही स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान चैनल गेट के पास एक युवक को सट्टा लगाते दबोच लिया। पकड़े गये सटोरिये आसिफ पुत्र नब्बू मियां निवासी चौनल गेट थाना बनभूलपुरा के पास से पुलिस को 5010 रूपये की नगदी व मोबाइल फोन बरामद हुए। उसने बताया कि वह आईपीएल मैच में ऑन लाइन सट्टा लगा रहा था। मोबाइल फोन से पुलिस को इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी मिली हैं। पुलिस ने सटोरिये के खिलाफ गैमलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही अपराधिक इतिहास देखते हुए उसे गुंडा एक्ट में निरूद्घ करने की तैयारी भी की जा रही है। वहीं लामाचौड़ चौकी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। पुलिस के अनुसार चौकिंग के दौरान लालडांठ स्थित संतोषी माता मंदिर के पास से तस्कर को 3 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


