पुण्यतिथि पर सपाइयों ने डॉ. लोहिया को किया याद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने महान गांधीवादी व समाजवादी डॉ. राम मनोहर लोहिया को 53वीं पुण्यतिथि पर पर उन्हें याद करते हुए नमन किया। इस दौरान सपाइयों ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
यहां बनभूलपुरा स्थिति पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ सपा नेता सुरेश परिहार ने कहा कि डॉ. लोहिया ने गरीब व वंचितों की हक की लड़ाई को जनआंदोलन बनाया। साथ ही उन्होंने डॉ. लोहिया के जीवन व आदर्शों के बारे में प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा प्रदेश प्रमुख महासचिव शुऐब अहमद ने कहा कि डॉ लोहिया का जीवन सदैव समाजवाद और लोगों की मदद के लिए समर्पित रहा। साथ ही वह जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर सोचने वाले नेता थे। उनका कहना था कि शासन को निरंतर चौकस एवं जागरूक बनाना है तो प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने राजनीतिक अधिकारों को समझें और जहां कहीं भी उस पर चोट होती हो या हमले होते हैं उसके विरुद्ध अपनी आवाज़ उठाएं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह कितनी बड़ी विडंबना है कि भारत की मौजूदा सरकार लोहिया के उच्च आदर्शाे को अपनाने के बजाय तानाशाही पर आमादा हैं नागरिक अधिकारों को पुलिसिया दमन से कुचल रही हैं लोहिया जी ने राजनीति में तिकड़म और तात्कालिक स्वार्थ को हेय बताया जबकि वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में यह नीतियां सत्ता प्राप्ति की आधार हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा वरिष्ठ नेता हाजी अब्दुल कवि, कुलदीप भुल्लर, भगवती प्रसाद त्रिकोटी, मोहन कांडपाल, नफीस गफ्फारी, हरपाल शर्मा, मुन्ना सलमानी, आमिर, इकराम, योगेन्द्र यादव, जियाउद्दीन सिद्दीकी, वसीम, झारखंडे यादव, अंकुर तिवारी, परभंश, आलोक सिंह सहित आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440