प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी आयोजित करेगी पदयात्रा, यात्रियों के चयन के लिये समिति का गठन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में चलने वाली लगभग दो माह की पद यात्रा की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव की उपस्थिति में पार्टी के समस्त पूर्व सांसद/सांसद प्रत्याशी 2019, विधायक/पूर्व विधायक/पूर्व मंत्री/विधायक प्रत्याशी 2022, एआईसीसी सदस्य/राजनैतिक मामले समिति के सदस्य/पीसीसी सदस्य/अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला/महानगर अध्यक्षों की अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई थी।

यह भी पढ़ें -   कृष्णा विहार में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रदेशभर में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पद यात्रा आयोजित की जायेगी, जिसमें प्रतिभाग करने के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा एवं अन्य राष्ट्रीय नेतागणों से अनुरोध किया जायेगा। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेशभर में चलने वाली इस पद यात्रा हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा यात्रियों के चयन हेतु समिति का गठन किया गया है जो सभी विधायकगणों, पूर्व विधायकगणों, विधानसभा 2022 के प्रत्याशीगणों, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से सम्पर्क कर यात्रा में प्रतिभाग करने वालों की सूची तैयार करेंगे, जिसके पश्चात पद यात्रा करने वाले यात्रियों की अंतिम सूची तैयार की जायेगी। विजय सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाई जाने वाली पद यात्रा हेतु पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी यात्री दो माह तक चलने वाली पूरी यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार की सौगातः ₹6 लाख का फ्लैट सिर्फ ₹3 लाख में, उत्तराखंड के 1872 परिवारों को मिलेगा घर, जानिए पात्रता और शर्तें
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440