समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। रिपोर्ट – नीरू भल्ला
क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलकामना को लेकर ‘चलो कुछ अच्छा करें सेवा समिति’ की ओर से सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को लालडांठ स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समिति की महिला सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर भगवान हनुमान का गुणगान किया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
समिति की अध्यक्ष तारा बिष्ट एवं उपाध्यक्ष तरु रावत ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को धार्मिक एवं सामाजिक रूप से एकजुट करना और क्षेत्र की खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना करना था। कार्यक्रम के समापन पर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन में समिति के सचिव विपिन चंद्र बहुगुणा, उपसचिव हेमा बिष्ट, कोषाध्यक्ष अल्पना पवार, उपकोषाध्यक्ष लता बिष्ट, मीडिया प्रभारी यशोदा साह, संयोजक तारा बहुगुणा, संयोजक बीना डसिला, अंगरक्षक विभा पंत, मनीषा गुप्ता, हेमा अग्रवाल एवं सुनीता भंडारी सहित समिति की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं।
समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने और भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



