दर्जा राज्य मंत्री के साथ मारपीट का मामला पकड़ने लगा है तूल

खबर शेयर करें

-उत्तरांचल स्वच्छकार सफाई कर्मचारी संघ ने कोतवाल को सौंपा शिकायती पत्र
-आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

समाचार सच, हल्द्वानी। दर्जा राज्य मंत्री अजय राजौर के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ने लगा है। उत्तरांचल स्वच्छकार सफाई कर्मचारी संघ ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे लेकर उन्होंने कोतवाल को शिकायती पत्र भी सौंपा है। कहा कि बीती 20 सितम्बर की रात सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष के साथ दो युवकों ने उस समय मारपीट कर दी, जब उन्होंने दोनों से घर के दरवाजे के आगे खड़ी स्कूटी हटाने के लिए कहा। कहा कि आरोपी नशे के सौदागर हैं और क्षेत्र में दबंगई दिखाकर लोगों को डराते-धमकाते हैं। इसी बात को लेकर नशे के सौदागरों से राजौर की कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। उन्होंने राजौर के साथ कभी भी किसी प्रकार की अनहोनी की संभावना भी पुलिस के समक्ष जताई है। कहा कि क्षेत्र में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, इस पर रोक की दिशा में भी पुलिस कड़े कदम उठाए। साथ ही उन्होंने कोतवाल से गांधीनगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की है। उत्तरांचल स्वच्छकार सफाई कर्मचारी संघ ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। कोतवाल संजय कुमार ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इधर सफाई कर्मचारियों के नेता राहत मसीह का कहना है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया अपनी ही सरकार में राज्य मंत्री के साथ इस तरह की अभद्रता हुई और पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की लिहाजा अगर जल्द पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो नगर निगम की साफ सफाई व्यवस्था ठप की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खरगे की हल्द्वानी रैली को लेकर कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, प्रकाश जोशी के स्वागत के साथ तैयारियों का आगाज
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440