राष्ट्रीय ताइक्वांडो चौंपियनशिप में तरुण खुल्बे का शानदार प्रदर्शन, रजत पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के होनहार छात्र तरुण खुल्बे ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित इंडियन ताइक्वांडो नेशनल चौंपियनशिप अंडर-14 में तरुण ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के दौरान तरुण ने आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद तरुण का वर्ल्ड चौंपियनशिप ट्रायल के लिए उत्तराखंड से चयन हुआ है। इस उपलब्धि ने उनकी सफलता में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है। अब तरुण आगामी ट्रायल में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने की तैयारी में जुटेंगे।

यह भी पढ़ें -   रक्षाबंधन पर बहनों को धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने तरुण की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता तरुण की मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तरुण भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें -   वंदे मातरम् पर कांग्रेस के रुख को लेकर सुरेश भट्ट का हमला, बोले- तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल परिवार ने तरुण खुल्बे को राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं देते हुए वर्ल्ड चौंपियनशिप ट्रायल के लिए चयन पर भी बधाई दी और उसके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440