चाय विक्रेता ने गटका जहरीला पदार्थ , हुई मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक चाय विक्रेता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया है। उसके आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से बलना मुक्तेश्वर निवासी 26 वर्षीय भुवन जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी तीनपानी में चाय की दुकान चलाता था। बताया जाता है कि बीती रात उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिवारजन उसे लेकर डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवक के आत्महत्या करने के बारे में उसके परिवारजनों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन वह कोई ठोस वजह पुलिस को नहीं बता पाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440