किशोरी घर से लापता, मां ने युवक पर लगाया भगा ले जाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक किशोरी घर से लापता हो गई। किशोरी की मां ने युवक पर उसे बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पर्वतीय मोहल्ला बरेली रोड निवासी एक महिला ने बताया कि बीते दिवस उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से किसी काम के लिए बाहर जाने की बात कहकर निकली, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। जब उसने पुत्री के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि अंकित नामक युवक उसे बहला-फुसला कर भगा ले गया है। उसने पुत्री के साथ अनिष्ट होने की आशंका जताई है। महिला ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामद की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440