दस दिवसीय ज्योतिष कर्मकाण्ड शिविर का समापन, 35 शिक्षार्थियों ने किया अध्ययन व अभ्यास

खबर शेयर करें

Ten day astrology ritual camp ends, 35 students studied and practiced

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ हल्द्वानी (Shri Mahadev Giri Sanskrit College Devalchod Haldwani) में आयोजित दस दिवसीय ज्योतिष कर्मकाण्ड शिविर (Astrology Ritual Camp) का विधिवत समापन के अवसर पर शिक्षार्थियों ने सामूहिक वेद पाठ व भगवती दुर्गा जी के नवावृति पाठ से किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि गणेश मार्तण्ड पंचांग के सम्पादक आचार्य दीपक जोशी (Acharya Deepak Joshi, editor of Ganesh Martand Panchang) ने ज्योतिष के विविध विषयों की जानकारी के साथ साथ पंचांग निर्माण की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ विद्वान डा भुवन चंद्र त्रिपाठी ने की। उन्होंने ने कहा कि कर्मकाण्ड की सही जानकारी होना आवश्यक है। कार्यक्रम के संयोजक प्राचार्य डा नवीन चन्द्र जोशी ने कहा कि दस दिवसीय शिविर में ३५ शिक्षार्थियों ने वेद कर्मकाण्ड व ज्योतिष का अध्ययन व अभ्यास किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ विद्वान डा नवीन चन्द्र बेलवाल व डा0 मनोज पाण्डेय पान सिंह विष्ट सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्रबन्धक नवीन चन्द्र वर्मा ने भी सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 16 अगस्त 2026, रविवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान

कार्यक्रम में आचार्य बसन्त बल्लभ त्रिपाठी अनुराग जोशी दीपक तिवारी महेश जोशी उमेश त्रिपाठी सचिन पाण्डेय आदि ने भी विचार रखे। सभी शिक्षार्थियों को पंचांग सम्पादक दीपक जोशी द्वारा नव वर्ष के पंचांग भेंट किये गये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 16 अगस्त 2026, रविवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440