भव्य मंगल कलश यात्रा से महानगर हल्द्वानी का माहौल हुआ धर्ममय, हजारों की संख्या में शामिल हुई महिलायें, हेलीकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एमबी इंटर कालेज मैदान में हरिः शरणम् जन (Harih Sharanam Jana) सेवायत संस्था के द्वारा 13 से प्रारम्भ होने वाले सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के लिये शनिवार को महानगर में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गयी। भव्य कलश यात्रा से पूरे महानगर का माहौल धर्ममय हो गया और जयकारों से पूरा वातावरण गूंजमान हो गया। नवयुवक संघ परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में 11 सौ से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। गाजे बाजे व झांकियों के साथ निकली कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। इस दौरान हैलीकाप्टर द्वारा कलश यात्रा में पुष्प वर्षा हो रही थी,

प्रातःकाल आचार्य पुष्कर चंद्र भट्ट सहित आदि पंडितों द्वारा ने वैदिक मंत्रोच्चार पूजा अर्चना की। जिसमें भव्य मंगल कलश यात्रा के आयोजक नव युवक संघ परिवार मौजूद रहा। तद्पश्चात बरेली रोड स्थित पीसीएफ प्लाजा से भव्य मंगल कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वज लेकर युवक चल रहे थे। इनके बाद बाबा नीम कारौली महाराज तथा गोल्ज्यू महाराज की झांकी चल रही थी। इसके साथ ही बाहर से आये कलाकार द्वारा भव्य श्री हनुमान जी का स्वरूप धारण किये हुए झांकी चल रही थी। जो लोगों को खूब आकर्षित कर रही थी। तत्पश्चात 11 सौ से अधिक महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। जो महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित कर रहा था। उसके बाद हरिद्वार इस्कॉन से पहुंची विदेशी मेहमानों द्वारा हरि नाम सकीर्तन की टोली चल रही थी। सकीर्तन कलाकारों ने हरे-कृष्णा, हरे राधे भजनों के माध्यम से यात्रा शामिल भक्त श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। यात्रा में श्री राधा-कृष्ण झांकी आकर्षण केंद्र रही। इस दौरान महानगर के महशूर मास्टर बैण्ड ने भी धार्मिक गानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। यात्रा सिन्धी चौराहे, कालाढूंगी चौराहा, तिकोनिया से होते हुए कथास्थल पर पहुंची, जहां महिलाओं द्वारा लाये के कलश को स्थापित कर यात्रा का समापन किया गया। मार्ग में कई जगहों पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें -   बाथरूम में रखी ये चीजें पैदा कर सकती हैं वास्तु दोष -

इधर कथा स्थल पर पहुंचने पर हरिः शरणम् जनः के प्रमुख संस्थापक स्वामी रामगोविन्द दास भाईजी ने सभी का हुड़का बजा कर स्वागत किया, महिलाओ द्वारा शगुन आखर भी गाया गया इसके साथ ब्राह्मणों ने स्वाति वाचन भी किया गया। इस मौके पर स्वामी रामगोविन्द दास भाईजी ने बताया कि 19 अप्रैल तक चलने वाले इस यज्ञ में प्रतिदिन दिन में 2 से शाम 6 बजे तक भागवत कथा का रसपान किया जा सकेगा। उन्होंने नगरवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि भारी संख्या में कलश यात्रा में शामिल होकर लोगों ने अनुष्ठान को यादगार बना दिया है। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से भागवत कथा अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर सम्मिलित होने व कथा श्रवण कर पुण्य का भागी बनने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -   स्कूल की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, क्लास में पंखा गिरने से छात्र लहूलुहान

नव युवक संघ के सदस्यों में मुख्य रूप सेः
सोनू पूरी, रामनिवास गुप्ता, संजय भाटिया, जगजीत सिंह भंडारी, रोहित सक्सेना, सुनील गोयल, ऋषभ, सुरेन्द्र पूरी, सोनू शर्मा, दीपक हेमंत सैनी, विशाल शर्मा, मन्नू भटियानी, राजेश पूरी आदि।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440