खटीमा से घर लौट रहे दो दोस्तों की कार 400 मीटर खाई में गिरी, गंगोलीहाट में दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। गंगोलीहाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। डूनी-चहज मार्ग के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में समा गई, जिसमें खटीमा से लौट रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, डूनी निवासी सुरेश सिंह (30) पुत्र चंद्र सिंह और ग्राम निगलटी निवासी पवन सिंह (35) पुत्र रघुवीर सिंह ब्रेजा कार से घर लौट रहे थे। देर रात लगभग 11 बजे जैसे ही वे डूनी-चहज मार्ग के नजदीक पहुंचे, कार पर से अचानक नियंत्रण हट गया और वाहन गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें -   वास्तु दोष: घर में पानी की टंकी लगवाने से पहले इसका ध्यान रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है

हादसे में कार चालक सुरेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पवन सिंह को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दोनों युवक शादीशुदा थे, जिससे उनके घरों में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े - बड़े व्रत-पर्व भी पड़ेगें

सूचना मिलने पर कोतवाली गंगोलीहाट से प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ते सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं, और कई परिवार एक के बाद एक अपने जिगर के टुकड़े खो रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440