दहेजलोभियों ने की विवाहिता के साथ यह हरकत…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में दहेज प्रताड़ना का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेजलोभियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने के साथ ही उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस को सौंपी तहरीर में हरिपुर सूूखा रामपुर रोड की रहने वाली महिला ने कहा है कि उसका विवाह 31 मई 2015 को किच्छा के पुलभट्टा सिरौली, इंदिरा नगर निवासी शानू मलिक के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी भेंट किये थे। विवाह के कुछ दिन तो ठीक चलता रहा। लेकिन इसके बाद उसे दहेज कम लाने का ताना दिया जाने लगा। दहेजलोभी ससुराली उससे दहेज में चार लाख रूपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसे यातनाएं दी जाने लगी। महिला के अनुसार इस बीच वह गर्भवती हो गई, लेकिन प्रताड़नाएं कम नहीं हुई। आरोप है कि ससुरालियों ने खाने में दवाई मिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। लेकिन ससुराली उसे अस्पताल तक नहीं ले गये। बाद में उसके भाई ने उसे किच्छा के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने दहेजलोभी ससुरालियों पर कार्यवाही की मांग पुलिस से की है। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440