धारी से आई युवती रहस्यमय तरीके से हुई लापता, परिजनों ने कराई गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। धारी से हल्द्वानी आई युवती बीच रास्ते से ही रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहना गांव नरतोला धारी निवासी गौरव सिंह पुत्र हर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर मेंकहा है कि उसकी चचेरी बहन बीती 27 मई को गुरू तेग बहादुर स्कूली वाली गली में रहने वाले रिश्तेदारों के पास आई थी। 1 जून को वह सुबह सैनिक कल्याण बोर्ड निकट स्टेडियम में रहने वाली ताई के पास जा रही थी लेकिन वह घर नहीं पहुंची। परिजनों का कहना है कि उसकी हर जगह ढूंढ खोज की गई लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440