घर की रसोई को बना रखा था कच्ची शराब का अड्डा, शराब की तस्करी कर रही महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

The kitchen of the house was made a den of raw liquor, police arrested a woman smuggling liquor

समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। एसएसपी नैनीताल (SSP Nainital) के निर्देशन में नैनीताल पुलिस (Nainital Police) द्वारा जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस द्वारा पुलिस कार्यवाही के दौरान 01 महिला तस्कर को पीरुमदारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
रामनगर पुलिस (Ramnagar Police) को स्थानीय मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला पीरुमदारा के उदयपुरी ग्राम में लोगों के बीच कच्ची शराब की तस्करी कर रही है और उसने शराब की खेप अपने घर में छिपा रखी है। सूचना के आधार पर अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर द्वारा राजेश जोशी, चौकी प्रभारी पीरूमदारा रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और दिनांक 13-01-2023 को उदयपुरी मजरा, पीरूमदारा, थाना रामनगर क्षेत्र में योजना बनाकर अभियुक्ता सरबजीत कौर पत्नी स्व0 जोगेंद्र सिंह निवासी उदयपुरी मजरा, पिरूमदारा, रामनगर, नैनीताल को अवैध कच्ची शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता द्वारा अपने घर के अंदर रसोई मे फर्श के नीचे बने गड्ढे के अंदर 115 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम छिपा रखी थी। जिसे पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं गर्मी में माइग्रेन बढ़ने के कारण और उनसे प्रभावी ढंग से निपटने के तरीकों के बारे में

पुलिस टीम का0 परमिंदर सिंह, विनोद कुमार, होमगार्ड निर्मला चौधरी शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440