सिपाही की सूझबूझ से चंद घंटों में मिला खोया हुआ मोबाइल

खबर शेयर करें

The lost mobile was found in a few hours due to the intelligence of the soldier

समाचार सच, हल्द्वानी। सिपाही की सूझबूझ से चंद घंटों में ढूंढ निकाला खोये हुआ मोबाइल, पीड़ित मोबाइल पाकर पुलिस का तहेदिल से शुक्रिया व आभार प्रकट करने लगा।

उक्त घटना भीमताल थाना क्षेत्र की है। जहां बाबूलाल पुत्र बुद्धा साहनी निवासी वृंदावन शिवहर बिहार उम्र 67 वर्ष के द्वारा थाने में आकर सूचना दी गयी कि उनका विवो 5-जी कम्पनी का मोबाइन फोन जिसकी कीमत लगभग 17000 रुपए भीमताल बाजार में कहीं खो गया है जिस पर थानाध्यक्ष विमल मिश्रा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये क्षेत्र में पुलिस चीता मोबाईल को सक्रिय कर कॉन्स्टेबल सुमित चौधरी को मोबाईल की खोजबीन के लिये भेजा गया चीता मोबाइल कॉन्स्टेबल सुमित चौधरी द्वारा मोबाइल की तलाश हेतु बाजार में स्थिति दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो काफी मशक्कत करने के बाद सुमित ने बाबूलाल का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा बाबूलाल को उसका मोबाइल लौटाया गया जिस पर उसने खुश होकर नैनीताल पुलिस का तहे दिल से शुक्रिया एवं आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440