भोटिया पड़ाव चौकी की पुलिस सुस्त, चोर चुस्त, ठंडी सड़क स्थित आटोमोबाइल की दुकान में सेंध मारकर उड़ाये हजारों की नगदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी की पुलिस सुस्त और चोर चुस्त नजर रहे है। क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की दो वारदातें इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। बीती रात को चौकी क्षेत्र में एक आटोमोबाइल की दुकान की दीवार तोड़ कर वहां से हजारों की नगदी उड़ा ली है। जिससे लगता है कि पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए तत्पर नहीं दिख रही है। इससे लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए रोष जताया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लाइन नम्बर 10 आजादनगर निवासी मोहम्मद अनस की ठंडी सड़क पर आटोमोबाइल की दुकान है। मो0 अनस गुरुवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर को चले गए थे। सुबह उनके पिता रईस अहमद दुकान खोलने के लिए पहुंचे। दुकान की लाइट जलायी तो दुकान के पिछले वाले कमरे की दीवार में बड़ा सुराग देख कर वह सहम गये। उन्होंने इसकी सूचना अपने बेटे अनस और पुलिस को दी। अनस ने वहां पहुंच कर देखा चोर उसके गल्ले से 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गये हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच मौके का जायजा लिया। अनस ने पुलिस को बताया कि उक्त रकम में से 50 हजार रुपये किसी को देने के लिए रखे हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस इस मामले की छानबीन जुट गयी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   फरीदाबाद-दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर नैनीताल खाई में गिरा, 2 की मौत; 14 घायल, 6 सुरक्षित
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440