सीमा से सकुशल लौटे जवान की घर में थम गई सांसें: लेह-लद्दाख की कठिन ड्यूटी निभाकर आए सैनिक की अचानक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। देश की सरहदों पर हर मौसम और हर चुनौती का डटकर सामना करने वाला एक सैनिक आखिर अपने ही घर में जिंदगी की जंग हार गया। लेह-लद्दाख जैसे दुर्गम क्षेत्र में तैनाती पूरी कर छुट्टी पर घर लौटे भारतीय सेना के जवान भवान सिंह भंडारी की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस दर्दनाक खबर ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया।

घटना शहर के किरतपुर स्थित एकता विहार कॉलोनी की है। परिजनों के अनुसार, रविवार देर रात भवान सिंह भंडारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होती देख परिवार और आसपास के लोगों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ ही पलों में खुशहाल परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूट पड़ा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

यह भी पढ़ें -   अब नहीं रुकेगा कुमाऊं-गढ़वाल का सफर! 29.65 करोड़ के धनगढ़ी मेगा ब्रिज का CM धामी ने किया लोकार्पण

मृतक भवान सिंह भंडारी (43) पुत्र शिव सिंह भंडारी मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के रहने वाले थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ रुद्रपुर के एकता विहार कॉलोनी में रह रहे थे। वह भारतीय सेना की 274 फील्ड रेजीमेंट में तैनात थे। हाल ही में उन्होंने लेह-लद्दाख में अपनी जिम्मेदारी पूरी की थी और एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे। परिवार के साथ कुछ सुकून के पल बिताने के बाद उनकी अगली तैनाती राजस्थान में होनी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

भवान सिंह अपने पीछे पत्नी हेमा देवी, 17 वर्षीय पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। बेटा इंटरमीडिएट का छात्र है, जबकि बेटी हाईस्कूल में पढ़ाई कर रही है। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य के असमय निधन से घर में मातम पसरा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि रिश्तेदार और परिचित लगातार घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   टनकपुर में सीएम धामी का बड़ा दांव! ₹65 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात, महिलाओं संग चूल्हे पर बनाई मंडुवे की रोटी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह डिमरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। यदि जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति सामने आती है तो उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सेना के जवान की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने दिवंगत सैनिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सेवा में समर्पित एक जांबाज का यूं अचानक चले जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440