समाचार सच, हल्द्वानी। देवलचौड़ बंदोबस्ती में घर के बाहर खड़ा ऑटो चोरी कर लिया गया। ऑटो स्वामी नेे मामले की सूचना पुलिस में दर्ज कराई है। देवलचौड़ बंदोबस्ती में रहने वाले रमेश सेन पुत्र स्व. ललित सेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने अपना ऑटा संख्या यूके04टीए9016 रात में घर के बाहर खड़ा किया था। उसका कहना है कि ऑटा में वाहन के समस्त कागज भी रखे हुए थे। उसने पुलिस से ऑटो बरामदगी की गुहार लगाई है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



