खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के किया मना तो युवकों ने मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने लगाया आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। खतरनाक ढंग से वाहन चला रहे युवकों को सीख देना भारी पड़ गया, दर्जनभर युवकों ने बाइक चालक से मारपीट कर दी और जान से माने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में द्वारिकापुरी पूर्वी, गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा निवासी भैरव दत्त पाठक द्वारा बताया कि वह बीती 25 अगस्त को किसी कार्य से ज्योलीकोट की तरफ जा रहा था। इस बीच रानीबाग में 4 दुपहिया वाहनों में सवार करीब दर्जनभर युवक खतरनाक ढंग से चला रहे थे जिस कारण वह चोटिल हो गये इस पर उन्होंने उक्त युवकों से वाहनों को सही ढ़ंग से चलाने की बात कही तो इसी बात पर युवकों ने क्रोध में आकर उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। साथ ही यह भी आरोप है कि उक्त युवकों ने उस पर जानलेवा हमला भी बोला। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई युवकों द्वारा मारपीट के चलते उसे गंभीर चोटें आई। पीड़ित ने पुलिस से उक्त आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440