मीट में मिर्च ज्यादा है… बस इतनी सी बात पर हुई थी हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में छह साल पुराने एक सनसनीखेज हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया था कि एक व्यक्ति की जान चली गई। अब कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा दी है।

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कुलदीप शर्मा की अदालत ने यह फैसला सुनाया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) राम सिंह रौतेला ने बताया कि मामला वर्ष 2019 का है, जिसमें लंबी सुनवाई और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया।

यह भी पढ़ें -   दुखदः नैनीताल घूमने निकला परिवार कभी घर नहीं लौटा, खाई में समाई खुशियां, मां-बाप समेत दो मासूमों की मौत

घटना 7 सितंबर 2019 की रात नैनीताल के पहाड़पानी क्षेत्र स्थित कालागढ़ी गधेरे में हुई थी। वहां एक पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां परंपरा के अनुसार बलि के बाद मीट बनाया गया था। कार्यक्रम में शामिल लोग भोजन कर रहे थे, तभी मीट में मिर्च ज्यादा होने को लेकर अशोक मेलकानी और सकदीना (धारी) निवासी ललित मोहन चौसाली के बीच विवाद शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान आरोपी ललित मोहन चौसाली ने अशोक पर तंज कसते हुए कहा, “तुझे ही मिर्च क्यों लग रही है।” मामूली विवाद कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गया और अशोक की हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें -   रवैल सिंह आनंद और रूपेंद्र नागर बने लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक, संगठन ने तेज की तैयारियां

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

कोर्ट के इस फैसले को लोग एक सख्त संदेश के तौर पर देख रहे हैं कि छोटी-छोटी बातों पर हिंसा करने वालों को कानून किसी भी कीमत पर बख्शेगा नहीं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440