हल्द्वानी में सड़क हादसे में हुई शिक्षक की मौत मामले में होगी मजिस्ट्रेट जांच, जिलाधिकारी ने दिये आदेश

खबर शेयर करें

डीएम के जनता दरबार में आई 107 शिकायतें, कई समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण

समाचार सच, हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में गुरूवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुुनवाई में करीब 107 शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई। इस मौके पर डीएम ने आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लेते हुए मौके पर अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया, जबकि शेष समस्याओं व शिकायतों को दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान एवं निस्तारित करने के निर्देश दिए।

विगत दिनों सड़क हादसे में शिक्षक की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच के दिये आदेश। उन्होंने कहा जांच के उपरान्त दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी, साथ ही गौला नंधौर नदी पर बरसात में तटबंध बह जाने के मामलों में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को जांच के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

जनसुनवाई में ग्राम दुर्गापालपुर परमा के लोगों ने बताया कि ग्राम की मुख्य सडक एवं कैनाल नहर को अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया। उनके द्वारा बताया गया कि ग्राम सभा की सडक 24 फिट चौडाई थी अतिक्रमण के कारण वर्तमान में 12 फिट होने के कारण लोगों का आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है साथ ही बेरीपडाव में कैनाल नहर पर भी अतिक्रमण कर दिया है। जिलाधिकारी ने सिचाई एवं लोनिवि विभाग के अधिकारियों को जांच कर सडक व नहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -   705 दुग्ध समितियों में शान से लहराया तिरंगा, आंचल दुग्ध संघ ने मनाया आजादी का जश्न

सौरभ शर्मा ग्राम लखनपुर गौलापार ने बताया कि ग्राम लखनपुर की आन्तरिक सडक काफी क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे ग्रामवासियों के आवागमन हेतु भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उन्होने सीसी मार्ग बनाने का अनुरोध किया। मल्ला गोरखपुर वार्ड न.-7 के लोगों द्वारा बताया गया कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत जो पाईप लाईन डाली गई है कुछ लोगों ने वह पाईप लाईन बन्द कर दी है जिससे क्षेत्र के लोगोें को पेयजल हेतु पानी नही मिल पा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण विवाद से बढ़ी सियासी गर्मी! हल्द्वानी में CM धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440