दिमाग की थकान और भारीपन को दूर करने में काम आएंगे ये उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जिस तरीके से आपकी बॉडी थकती है उसी तरह आपका दिमाग भी थकता है. इस थकान के चलते कभी-कभी दिमाग में भारीपन भी होने लगता है। इसके कई कारण होते हैं। आपका दिमाग जब थक जाता है तो सिर में भारीपन, मानसिक थकान, चिड़चिड़ाहट, गुस्सा, मन घबराना और किसी से भी बात करने की इच्छा नहीं होती है। बता दें कि यह सारी समस्याएं इस बात की तरफ संकेत करती हैं कि आपको आपने मस्तिष्क की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही इमोशनल हेल्थ पर काम करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि दिमाग के भारीपन के और क्या-क्या कारण हैं और इससे कैसे निजात पाई जा सकती है।

इन वजहों से होती है मानसिक थकान
मानसिक थकान आपके काम को प्रभावित करती है। बता दें कि मानसिक थकान के कारण हर शख्स के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। जैसे, लंबे समय की बीमारी, दवाओं का लंबे समय से उपयोग, बहुत अधिक तनाव लेना। ये सभी कारण मानसिक थकान के हो सकते हैं।

इन आयुर्वेदिक औषधियों से मानसिक थकान में मिलेगा आराम
मानसिक थकान से बचने के लिए आप तीन आयुर्वेदिक औषधियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको जरूर आराम मिलेगी। इसमें अश्वगंधा, शंखपुष्पी और ब्राह्मी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   सीएम धामी ने देर रात तक ली अफसरों की क्लास, सड़कें गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

इस तरीके फायदा पहुंचाती है ये औषधि

  • अश्वगंधा एक ऐसी दिव्य औषधि है, जो मानसिक तनाव से आपको बचाती है। इस दवाई का सेवन सिर्फ बीमारी के समय किया जाए, ऐसा जरूरी नहीं है। आप एक्टिव रहने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं.
  • ब्राह्मी से आपकी याददाश्त बढ़ सकती है। इससे, मानसिक थकान मिटाने वाली और हॉर्माेनल बैलंस बनाए रखने में मदद मिलती है। यदि चीजें याद करने में दिक्कत आती है तो आप ब्राह्मी का सेवन जरूर करें।
  • वहीं तीसरी औषधि दिमाग को तेज बनाने वाली है। इसे शंखपुष्पी के नाम से जाना जाता है। इसके सेवन करने से तन और मन दोनों को ताजगी मिलती है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता; कथित VIP की नियुक्ति रोकने की अपील
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440