हल्द्वानी महानगर के इन वार्डाें में जल्द ही पेयजल संकट से मिलेंगी निजात

खबर शेयर करें

मंडी के पूर्व सभापति सुमित हृदयेश व पार्षद गीता बल्यूटिया ने पेयजल लाईन बिछाने के कार्य का किया विधिवत शुभारंभ

समाचार सच, हल्द्वानी। वार्ड 48 मल्ली बमौरी के श्रीकृष्ण विहार फेस-1 व 2 के लोगों को जल्द ही पेयजल संकट से निजात मिलने वाली है। यहां पेयजल पाईप लाईन बिछाने का काम शुरू हो गया है। बता दें कि वार्ड नंबर 48 मल्ली बमौरी के श्रीकृष्ण विहार फेस-1 व फेस 2 में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था। जिसके चलते यहां के लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसका कारण क्षेत्र में जर्जर हो चुकी पुरानी पाईप लाईन का होना बताया जा रहा था। नई पाईप लाईन बिछाने की मांग क्षेत्र के लोग समय-समय पर उठाते चले आ रहे थे। क्षेत्रवासियों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय विधायक व नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने क्षेत्र में 3 इंच की पाईप लाईन बिछाने के लिए 11 लाख की धनराशि विधायक निधि से स्वीकृत की थी। इस पर रविवार को मंडी के पूर्व सभापति सुमित हृदयेश व पार्षद गीता बल्यूटिया ने पेयजल लाईन बिछाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ इंदिरा हृदयेश व पार्षद का आभार जताया। कहा कि अब क्षेत्र की पेयजल समस्या का जल्द समाधान होगा।
इस दौरान पूर्व प्रधान मुकुल बल्यूटिया, प्रदीप तिवारी, ललित तिवारी, प्रदीप जोशी, धाम सिंह मर्ताेलिया, महिमन सिंह, प्रकाश रौतेला, आनन्द सिंह ढ़ैला, नितिन बल्यूटिया, विक्रांत गोस्वामी, राजेंद्र नेगी, रितेश यादव, पिंकी तिवारी, जमुना पांगती, नलिनी तिवारी, योगिता रौतेला, दीपा भौर्याल, सुधीर तिवारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440