दुकान के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाया हजारों की नगदी व सामान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में एक बार फिर चोरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों की नगदी व अन्य सामान ले उड़े। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छड़ायल नया आबाद पोस्ट हरिपुर नायक में रहने वाले त्रिलोक सिंह की घर के समीप ही किराने की दुकान है। रोज की भांति बीती रात भी त्रिलोक दुकान बंद कर घर चला गया। प्रातः जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो चैनल गेट का ताला टूटा देखकर उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। जब उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर फैला हुआ था और गल्ले में रखी नगदी समेत अन्य सामान गायब था। इस पर उसने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और जानकारी जुटाई। त्रिलोक ने पुलिस को बताया कि चोर दुकान से 8 हजार रूपये की नगदी, आधार कार्ड आदि चोरी कर ले गये हैं। त्रिलोक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कालाढूंगी में सड़क पर स्कूली बच्चों की मारपीट का वीडियो वायरल, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440