समाचार सच, हल्द्वानी। गांधीनगर व बनभूलपुरा और इससे सटे संवेदनशील क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखने की योजना है। इस दिशा में पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काम भी शुरू कर दिया है। कैमरे लगाने के लिए स्थान चयनित कर लिए गए हैं। इस पहल को अपराध नियंत्रण में सहायक माना जा रहा है।
गौरतलब है कि गांधीनगर व इससे सटे बनभूलपुरा के कुछ क्षेत्र को संवेदनशील माना जाता है। गांधीनगर क्षेत्र में आए दिन बवाल आम बात है। इतना ही नहीं धार्मिक आयोजनों जैसे गणेश महोत्सव, बारावफात के जुलूस आदि में यहां विघ्न पड़ता रहा है। इसके अलावा गांधीनगर क्षेत्र मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ भी रहा है। जिसके चलते यहां लड़ाई-झगड़ा आम बात है। जिसे देखते हुए इन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग लंबे समय से उठती चली आ रही है।
इस पर बीती रात सीओ शांतनु पारासर ने गांधीनगर व बनभूलपुरा क्षेत्र के अंबेडकर नगर, गांधीनगर, भीम चौक, लाइन नंबर 16, कब्रिस्तान गेट, घास मंडी, मंगल पड़ाव आदि का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर स्थान चयनित किये। इसे लेकर सीओ ने स्थानीय पार्षदों व गणमान्यजनों से भी वार्ता की। तय किया गया कि यहां 20-22 संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाने में पार्षद व गणमान्यजन भी सहयोग करेंगे। साथ ही चयनित स्थानों में पुलिस भी अपनी तरफ से कैमरे लगायेगी। सीओ शांतनु पारासर ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्र पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। इससे अपराधियों पर नजर रहने के साथ ही अपराध पर भी अंकुश लगेगा। इतना ही नहीं संदिग्ध गतिविधियां भी इन कैमरों में कैद रहेंगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


