पेट दर्द और पाचन की समस्याओं को 2 मिनट में दूर करेगा ये आसान आयुर्वेदिक नुस्खा

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पेट से जुड़ी समस्याएं आपको कई बार बहुत परेशान कर देती हैं। डाइडेशन से जुड़ी समस्याएं बहुत बड़ी हो जाती हैं और पेट दर्द का अहम कारण भी ये होती हैं। खराब खान-पान और कई बार आंतों से जुड़ी कई बीमारियों के कारण भी ये समस्या होती है। पेट में सही तरह का बैक्टीरिया होना जरूरी है जो खाने को पचा सके और जिसे न पचा पाए उसे आंतों के जरिए वेस्ट के रूप में निकाल दे। अगर ऐसा नहीं होता है तो गैस्ट्रेटाइटिस, आंतों का इन्फेक्शन और ऐसी ही अन्य बीमारियां सामने आती हैं।

वैसे तो डायजेस्टिव सिस्टम को ठीक करने के लिए कई तरह की दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ आयुर्वेदिक देसी नुस्खे भी आजमा सकती हैं। ये नुस्खे न सिर्फ हमारे पेट को ठीक करेंगे बल्कि इनके कारण शरीर के बाकी सिस्टम भी ठीक होंगे।

ऐसा ही एक नुस्खा बताया है आयुर्वेदिक शेफ अमृता कौर ने। अमृता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अदरक और सेंधा नमक को साथ में मिलाकर हाजमे को ठीक करने वाला एक नुस्खा बताया है। ये तरीका काफी आसान है और इसमें आपको बहुत ज्यादा पेन लेने की जरूरत भी नहीं है। अगर आपके पेट में गैस आदि भरी हुई है तो वो भी इस नुस्खे से निकल जाएगी।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

अगर लगातार बनी हुई है गैस की समस्या तो ये आसान घरेलू नुस्खे करेंगे मदद
क्या है वो आयुर्वेदिक नुस्खा-

इस नुस्खे के लिए आपको ताज़ा अदरक चाहिए होगी। अगर ताज़ा अदरक उपलब्ध नहीं है तो आप सूखी अदरक भी ले सकते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा असर ताज़ा अदरक से ही होगा। इसके अलावा, चुटकी भर रॉक सॉल्ट यानि सेंधा नमक चाहिए। इसके साथ ही आप नींबू का रस भी ले सकती हैं, लेकिन ये ऑप्शनल है। अदरक भी बहुत ज्यादा नहीं चाहिए।

सबसे पहले आप अदरक के करीब दो सेंटिमीटर के टुकड़े को अच्छे से छील लीजिए और इसके टुकड़े को सेंधा नमक में लपेट कर खा लीजिए। अगर आपको इसका स्वाद थोड़ा सा बढ़ाना है तो इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की डाल लीजिए।

कब खाना है इसे?
इसे किसी भी मील के पहले खाना है। अगर आप खाना खाने जा रहे हैं तो उसके 30 या 40 मिनट पहले इसे खा लें। ऐसे में डायजेस्टिव जूस पेट के अंदर बढ़ेंगे और खाना पचने में आसानी होगी।

क्यों है फायदेमंद?
कई रिसर्च ये साबित कर चुकी हैं कि अदरक हमारे लिए बहुत लाभकारी है और आयुर्वेद मानता है कि इससे उल्टी, जी मिचलाना और पाचन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। अगर किसी को खाने में स्वाद नहीं आता तो उसे भी अदरक खाने की सलाह दी जाती है। कुछ खास मामलों में तो प्रेग्नेंसी में भी अदरक दी जाती है (डॉक्टर की सलाह पर क्योंकि अदरक गर्म होता है)

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

-सेंधा नमक के भी कई सारे फायदे होते हैं और ये पेट दर्द में राहत देता है। साथ ही साथ ये शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है। ऐसे में ये दोनों ही इंग्रीडियंट्स शरीर को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। अगर पाचन ठीक रहता है तो शरीर में गैस भी नहीं बनती और साथ ही साथ कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। ऐसे में ये नुस्खा आजमाना सही साबित हो सकता है।

-एक बात का ध्यान रखना यहां बहुत जरूरी है और वो ये कि अगर किसी को पित्त ज्यादा बनता है या पेट में अल्सर जैसी कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर से सलाह करने के बाद ही ये नुस्खा आजमाएं। अगर कोई प्रेग्नेंट है तो उसे बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी ऐसा नुस्खा नहीं ट्राई करना चाहिए। हर किसी का शरीर अलग होता है और ऐसे तरीको का रिएक्शन भी। अगर पहली बार खाने के बाद आपको दिक्कत हो रही है तो आप दोबारा इसे इस्तेमाल न करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440