मॉडलिंग के नाम पर कई बच्चों से हजारों की धोखाधड़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मॉडलिंग के नाम पर कई बच्चों से हजारों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं कंपनी में काम करने वाली युवतियों को भी तनख्वाह नहीं दी गई है। कंपनी संचालक फरार बताए जा रहे हैं। धोखाधड़ी का खुलासा होने पर काम करने वाली युवतियों ने पुलिस की शरण ली है। दुर्गा सिटी सेंटर में बिग ड्रीम सर्विस नाम से मॉडलिंग कराने वाली कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप है। इसमें काम करने वाली पुरानी आईटीआई, बरेली रोड निवासी मृदुल मौर्या पुत्री नन्द लाल मौर्या ने पुलिस को बताया कि उसके साथ शिवानी, शिखा, तनुजा, मृदुल, भावना, खुशबू, ललिता व मंजू काम करती थी। लेकिन उन्हें तनख्वाह नहीं दी गई। इस कंपनी के संचालक अंकित अग्रवाल ने बच्चों को यह प्रलोभन दिया कि कंपनी मॉडलिंग के लिए रामनगर के वैल्कम, टाईगर हील, वूड कास्टिल रिजॉर्ट में 15 से 30 अक्टूबर तक फोटोशूट कराएगी। इस कार्य के लिए संचालक द्वारा ईशिका फैशल प्रा.लि.की मालिक कैनाडा निवासी अंकिता अग्रवाल हैं और मनीष मल्होत्रा फैशन डिजाईनर, रितू कुमार, अनिता डोगरे के डिजाईनर कपड़ो के शूट लेने की बात बताई गई। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 1500 प्रति मॉडल व बिग ड्रीम सर्विस कम्पनी के प्लेसमेन्ट के लिए 500 का शुल्क निर्धारित किया गया। जिसमें कई बच्चों से नगद 14 हजार व इसके अलावा गूगल पे के माध्यम से भी हजारों की रकम जमा करवा ली गई। लेकिन नियत तिथि पर फोटोशूट नहीं किए गए। तनख्वाह न मिलने व फोटोशूट न होने पर कंपनी में काम करने वाली युवतियों का माथा ठनका और उन्होंने संचालकों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। इस पर पता चला कि इस तरह का कोई भी बिग ड्रीम सर्विस की तरफ से कोई शूट नहीं रखा है। साथ ही अंकिता अग्रवाल नामक कोई महिला भी ईशिका फैशल कंपनी में नहीं हैं। इससे धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ। जब अंकित अग्रवाल से संपर्क साधने का प्रयास किया गया तो फोन बंद मिले और उसने दफ्तर आना भी बंद कर दिया। इसके बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पीड़िताओं ने पुलिस को तहरीर सौंप धोखाधड़ी के आरोपियों पर कार्यवाही की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440