रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दुकानदार से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। रकम न देने पर उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस ने कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में विष्णुपुरी गली नंबर दस, रामपुर रोड में रहने वाले प्रदीप कुमार धींगड़ा ने बताया कि उसका पुत्र ईशान आज प्रातः जब दुकान खोलने पहुंचा तो शटर के नीचे एक लिफाफा पड़ा हुआ था। जब उसने लिफाफा खोलकर उसमें रखा पत्र पढ़ा तो उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। पत्र लिखने वाले ने उससे पांच लाख रूपये की डिमांड की है। ऐसा न होने पर ईशान को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र लिखने वाले ने यह भी लिखा है कि वह पांच लाख की रकम आज शाम तक रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में पहुंचाये। जब ईशान ने यह बात परिवारजनों को बताई तो उनके होश फाख्ता हो गये। पीड़ित ने पुलिस से पत्र लिखने वाले का पता लगाकर कार्यवाही के साथ ही पुत्र की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440