समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा में एक घर में सिलेंडर फटने से महिला उसका पति व पुत्र तीन लोग आग से झुलस कर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया जहां हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें डॉ0 सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया है।
रविवार की सुबह दमुवाढूंगा थाना काठगोदाम क्षेत्र में खाना बनाते समय किचन में गैस सिलेंडर में अचानक रिसाव होने के कारण आग लग गई और सिलेंडर फट गया। इस हादसे में विमला देवी उम्र 32 वर्ष उसका पति दीवान उम्र 40 वर्ष वह बेटा सुनील 6 वर्ष आग से झुलस गये। जिन्हें पड़ोस के लोगों द्वारा उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टर ने बताया सुशीला तिवारी अस्पताल में बर्न वार्ड होने के कारण वहां रेफर कर दिया इस दुर्घटना में महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


