व्यापारियों ने दिया मेयर डॉ0 रौतेला को ज्ञापन, कहा-10 प्रतिशत छूट के साथ दुकानों का किराया जमा करने का बढ़ाया जाये समय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। व्यापारियों ने नगर निगम में दुकान किराया जमा करने की 10 प्रतिशत छूट का समय बढ़ाए जाने की पुरजोर मांग की है। इस संबंध में देवभूमि व्यापार मंडल ने मेयर को भी एक ज्ञापन प्रेषित किया है।

यह भी पढ़ें -   21 जून 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा ने मेयर डॉ0 जोगेंद्र रौतेला को दिए ज्ञापन में कहा गया कि बाजार में वर्तमान में मंदी का दौर चल रहा है जिस कारण अधिकांश किरायदार दुकानों का किराया जमा नहीं कर पाए हैं नगर निगम द्वारा 10 प्रतिशत छूट के साथ किराया जमा करने की तिथि 30 जून निर्धारित की थी। ज्ञापन में मेयर जोगेंद्र रौतेला से अनुरोध किया गया है कि 10 प्रतिशत छूट के साथ किराया जमा करने का समय बढ़ाया जाए ताकि समस्त किरायदार सुगमतापूर्वक किरा या जमा करा सके।

यह भी पढ़ें -   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440