गुलदार के चुंगल से छूट बाल-बाल बची दो बच्चियां, डर के साए में फतेहपुर क्षेत्र के ग्रामीण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां फतेहपुर के कई गांवो में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। सोमवार को क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर गुलदार के चुंगल से छूट कर दो बच्चियां बाल-बाल बच गई। इधर इस घटना से ग्रामीणवासी दहशत में हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार को मल्ला फतेहपुर निवासी सरूली देवी अपनी पुत्री 10 वर्षीया पिंकी बोरा पुत्री स्व0 महेन्द्र सिंह बोरा के साथ घर से कुछ दूर गाय के लिये घास काट रही थी। तभी अचानक गुलदार ने साथ घास काट रही पिंकी पर हमला बोल दिया। इस हमले से उसकी मां सरूली सहम गयी। उसने शोर मचाते हुए पत्थर से गुलदार पर वार करती रही। जिससे गुलदार घबराकर भाग गया और मां ने गुलदार की चुुंगल से अपनी बच्ची पिंकी को छुड़ा लिया। सूचना पर क्षेत्र पंचायत दीपक रौतेला व वन विभाग के अधिकारी पहुंच गये। उन्होंने शीघ्र घायल पिंकी को यहां बेस अस्पताल में उपचार के भर्ती करवाया है।


इधर देर शाम को फतेहपुर ऑटो स्टैंड के समीप गुलदार ने एक घर में बाहर खेल रहे बच्चों में से एक दो वर्षीय मासूम पर पंजा मार उसे घायल कर दिया। अचानक हुए इस हमले से बच्चे की मां सहम गई और उसने हमला मचाना शुरू कर दिया। साथ ही उसने गुलदार पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी की वजह से गुलदार बच्चे को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। घायल बच्चे को परिजन बेस अस्पताल हल्द्वानी में उपचार के लिए ले गए।
इधर गुलदार के हमले से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि सितम्बर माह में गुलदार ने एक बछिया को अपना निवाला बना चुका है और जंगल में घास काटते वक्त भी एक महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था।
आज हुई उक्त दो घटनाओं से क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने व गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाई है। फतेहपुर मल्ला क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रौतेला एवं यूथ सेवा संगठन फतेहपुर अध्यक्ष कमल भट्ट का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार एक के बाद एक पालतु पशुओं को अपना निवाला बना रहा है, और अब तो आज ही सुबह और देर शाम को फतेहपुर क्षेत्र में दो बच्चों पर गुलदार ने हमला किया है। लेकिन लोगों की सक्रियता से उक्त दोनों बच्चों को गुलदार से बचा लिया। उनका कहना है कि आज ही की घटना से गांव के लोगों के साथ ही बच्चों में भी अब डर का माहौल बन गया है। उनका कहना है कि अगर शीघ्र ही वन विभाग द्वारा गुलदार नहीं पकड़ाया जाता है तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की गलियों में कबाड़ बीनने की आड़, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना... SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से 24 घंटे में दबोचे गए झपटमार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440