हजारों की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने हजारों की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने इस कारोबार से जुड़ी एक बड़ी मछली का नाम उजागर किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बड़ी मछली की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रविवार की प्रातः मुखबिर से सूचना मिली कि गौला बाईपास रोड में स्लाटर हाउस के पास दो तस्कर स्मैक बेच रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तस्करों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर दी। इस बीच पुलिस के हत्थे दोनों तस्कर चढ़ गये। पकड़े गये तस्करों अनस कुरैशी पुत्र मर्सलीम कुरैशी निवासी नईबस्ती इंदिरा नगर ठोकर व सैफल साबरी पुत्र मस्तान साबरी निवासी किदवई नगर के पास से पुलिस को 4.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसओ सुशील कुमार के अनुसार पकड़े गये तस्करों ने बताया कि वह उक्त स्मैक किदवई नगर में रहने वाले सरताज कुरैशी पुत्र इरशाद कुरैशी से सस्ते दरों में खरीद कर लाते हैं और उसे ग्राहकों को महंगे दामों में बेचने का काम करते हैं। सरताज इस कारोबार की बड़ी मछली बताई जा रही है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी कघ्े प्रयास कर रही है। पकड़े गये तस्करों की भी इस कार्य में लंबे समय से संलिप्तता होना सामने आया है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के साथ ही सरताज कुरैशी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पकड़े गये तस्करों का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। दोनों तस्करों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440