ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की खेप ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा गली-मोहल्लों तक में नशे के सौदागर सक्रिय हैं। स्मैक, अवैध शराब, चरस समेत अन्य मादक पदार्थ ग्राहकों की डिमांड के अनुसार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आए दिन पुलिस किसी न किसी तस्कर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज रही है। बावजूद इसके इस कारोबार में कमी नहीं आ रही है। जिसके चलते पुलिस भी अपना अभियान लगातार जारी रखे हुए है। इस क्रम में पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। वह ऑटो में लादकर ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की खेप ले जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाने के एसआई रमेश पंत के नेतृत्व में पुलिस रेलवे क्रॉसिंग के पास चौकिंग कर रही थी। इस बीच टैम्पो संख्या यूके 04 टीए-1150 को रूकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। इस पर कुछ ही दूर तैनात अन्य कर्मियों ने ऑटो रोक लिया। तलाशी लेने पर ऑटो से तीन पेटी देशी शराब की बरामद हुई। इस पर ऑटो सवार नवाबी रोड कुल्यालपुरा निवासी सूरज टम्टा पुत्र नंद किशोर टम्टा व वेद प्रकाश पुत्र मदन राम को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त शराब ठेके से खरीद कर ला रहे हैं और इसे गौलापार के ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने के लिए ले जा रहे हैं। दोनों इस कारोबार में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को सीज कर दिया है। जबकि पकड़े गये तस्करों को आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और प्रतिभा का बना उत्सव, ‘अभिव्यक्ति-2026’ का तीन दिवसीय महोत्सव शानदार अंदाज में संपन्न
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440